उल्हासनगर | प्रतिनिधि
उत्तर प्रदेश के चर्चित पूर्व सांसद एवं बाहुबली नेता श्री धनंजय सिंह और कल्याण युवासेना लोकसभा सचिव श्री हरजिंदर सिंह भुल्लर (विक्की) के बीच हुई सौजन्य भेंट के बाद उल्हासनगर की राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।
मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच चाय पर सामाजिक, संगठनात्मक तथा जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। इस अवसर पर श्री धनंजय सिंह ने आश्वासन दिया कि वे जल्द ही उल्हासनगर का दौरा करेंगे और यहां निवासरत जौनपुर क्षेत्र के लोगों, समर्थकों एवं समाज के प्रमुख नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और अपेक्षाओं को जानने का प्रयास करेंगे।
सूत्रों के अनुसार, धनंजय सिंह के संभावित दौरे को लेकर उत्तर भारतीय समाज और उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि यह दौरा सामाजिक एकता और जनसंपर्क के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।
इस अवसर पर शिवसेना विभागप्रमुख श्री प्रमोद पांडेय, शिवसेना वैद्यकीय शहर समन्वयक श्री बिपिन सिंह, शाखाप्रमुख श्री सुमित सिंह तथा समाजसेवक श्री राजेश यादव भी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान संगठन की मजबूती, समाज के विभिन्न वर्गों के बीच समन्वय और जनहित के मुद्दों पर विशेष चर्चा हुई। उपस्थित नेताओं ने इसे एक सकारात्मक और दूरगामी परिणाम देने वाली मुलाकात बताया।
अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि धनंजय सिंह का प्रस्तावित उल्हासनगर दौरा कब होता है और वह स्थानीय सामाजिक व राजनीतिक समीकरणों पर कितना प्रभाव डालता है।
0 Comments