Hamara Mahanagar News

विधायक कुमार आयलानी के गढ़ में विक्की भुल्लर ने कराई मिसेस खासदार वृषाली श्रीकांत शिंदे की एंट्री! तीजड़ी कार्यक्रम से उल्हासनगर की राजनीति में बढ़ी चर्चा


उल्हासनगर : तीजड़ी पर्व के अवसर पर महिलाओं के लिए आयोजित निःशुल्क मेहंदी कार्यक्रम में मिसेस खासदार सौ. वृषाली श्रीकांत शिंदे की विशेष उपस्थिति ने उल्हासनगर के राजनीतिक गलियारों में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है।


खास बात यह रही कि कल्याण युवासेना लोकसभा सचिव हरजिंदरसिंह (विक्की) भुल्लर की पहल और सक्रियता से सांसद डॉ. श्रीकांत एकनाथ शिंदे की धर्मपत्नी वृषाली श्रीकांत शिंदे ने उल्हासनगर में आयोजित इस कार्यक्रम को विशेष रूप से भेट दी।


तीजड़ी पर्व के पावन अवसर पर सांसद डॉ. श्रीकांत एकनाथ शिंदे के गोलमैदान स्थित कार्यालय में महिलाओं के लिए निःशुल्क मेहंदी कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम शिवसेना महानगरप्रमुख/नगरसेवक राजेंद्र चौधरी तथा शिवसेना शहरप्रमुख एवं ज्येष्ठ नगरसेवक राजेंद्रसिंह भुल्लर (महाराज) के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।


इस अवसर पर हरजिंदरसिंह (विक्की) भुल्लर एवं सौ. परमिंदरकौर भुल्लर ने पुष्पगुच्छ भेंट कर वृषाली शिंदे का आत्मीय स्वागत किया। वृषाली शिंदे ने इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए उपस्थित महिला बहनों को तीजड़ी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

🔥 पैनल नंबर 5 में भुल्लर परिवार की सक्रियता चर्चा में

वृषाली शिंदे की इस विशेष यात्रा के साथ ही पैनल नंबर 5 में भुल्लर परिवार की लगातार सक्रियता भी राजनीतिक चर्चा का विषय बन गई है। शिवसेना शहरप्रमुख राजेंद्रसिंह भुल्लर (महाराज) का इस क्षेत्र में लंबे समय से मजबूत जनसंपर्क रहा है, वहीं अब विक्की भुल्लर भी सामाजिक, सांस्कृतिक और जनहित के विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लगातार सक्रिय दिखाई दे रहे हैं।


ऐसे में राजनीतिक गलियारों में यह सवाल भी उठने लगा है कि क्या विक्की भुल्लर की नजर भविष्य में पैनल नंबर 5 पर है? हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक राजनीतिक घोषणा नहीं हुई है।


विधायक कुमार आयलानी के प्रभाव वाले क्षेत्र में मिसेस खासदार वृषाली श्रीकांत शिंदे की उपस्थिति को लेकर भी शहर में अलग-अलग राजनीतिक चर्चाएं सुनने को मिल रही हैं।

हालांकि यह कार्यक्रम मुख्य रूप से महिलाओं के लिए आयोजित सामाजिक एवं सांस्कृतिक उपक्रम था, लेकिन वृषाली शिंदे की मौजूदगी और विक्की भुल्लर की सक्रिय भूमिका ने उल्हासनगर की राजनीति में नई चर्चा जरूर छेड़ दी है।

अब सबकी नजर इस बात पर है कि पैनल नंबर 5 में भुल्लर परिवार की यह बढ़ती सक्रियता भविष्य में किस राजनीतिक दिशा की ओर बढ़ती है।

Post a Comment

0 Comments