Hamara Mahanagar News

🚨प्रभाग समिती के सामने गली हड़पकर दुकान बनाने का काम शुरू, विक्की भुल्लर ने उठाया सवाल !सोमवार को आयुक्त से मिलकर कार्रवाई की करेंगे मांग; प्रभाग समिति क्रमांक 1 के सामने कथित अतिक्रमण का मामला अधिकारी कुंभकर्ण की निद्रा मे अखिर क्यू...?



उल्हासनगर के गोल मैदान, निरंकारी हॉल के पास, प्रभाग समिति क्रमांक 1 के सामने सार्वजनिक गली की जगह पर कथित रूप से कब्जा कर दुकान बनाने का काम शुरू होने का मामला सामने आया है।


स्थानीय नागरिकों के अनुसार, जिस जगह से लोगों का आवागमन होता है, उस गली की जगह को कथित रूप से हड़पकर दुकान का निर्माण शुरू किया जा रहा है। खास बात यह है कि यह निर्माण कार्य प्रभाग समिति क्रमांक 1 के कार्यालय के ठीक सामने शुरू होने की बात सामने आ रही है।


इस मामले को लेकर अब कल्याण युवासेना लोकसभा सचिव श्री हरजिंदरसिंह (विक्की) भुल्लर आक्रामक रुख अपनाने वाले हैं। भुल्लर सोमवार को आयुक्त महोदय से मुलाकात कर इस कथित अतिक्रमण और निर्माण कार्य की तत्काल जांच कर कार्रवाई करने की मांग करने वाले हैं।


भुल्लर का कहना है कि सार्वजनिक रास्ते और गलियों पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा नागरिकों के आवागमन के लिए गंभीर समस्या है। इसलिए प्रशासन को मामले की निष्पक्ष जांच कर यदि निर्माण अनधिकृत पाया जाता है तो तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए।

अब सवाल यह है कि मनपा प्रशासन की नाक के नीचे, प्रभाग समिति कार्यालय के सामने ही कथित रूप से गली पर कब्जा कर निर्माण कैसे शुरू हुआ? संबंधित अधिकारियों ने अब तक क्या कार्रवाई की? और क्या प्रशासन इस मामले में तत्काल कदम उठाएगा?

इस पूरे मामले पर अब सोमवार को आयुक्त महोदय के साथ होने वाली मुलाकात के बाद प्रशासन की भूमिका स्पष्ट होने की उम्मीद है।

Post a Comment

0 Comments