Hamara Mahanagar News

नोटिस के बावजूद कार्रवाई में देरी क्यों?विक्की भुल्लर का प्रशासन से सीधा सवाल; नगरसेवक दिलीप जाग्याशी ने भी की है लिखित शिकायत!राहुल नगर में कथित अनधिकृत निर्माण को लेकर नागरिकों में नाराजगी, प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार


उल्हासनगर | राहुल नगर परिसर में संबंधित निर्माण को लेकर उल्हासनगर महानगरपालिका प्रशासन की ओर से नोटिस जारी की जा चुकी है 
महानगरपालिका की नोटिस में संबंधित निर्माण के आवश्यक दस्तावेज, निर्माण अनुमति एवं अन्य कागजात प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, निर्देशों का पालन नहीं होने पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई किए जाने की बात भी नोटिस में स्पष्ट की गई है। 
लेकिन सवाल यह है कि नोटिस जारी होने के बावजूद अब तक प्रत्यक्ष कार्रवाई क्यों नहीं हुई?
राहुल नगर परिसर के स्थानीय नागरिकों का कहना है कि संबंधित निर्माण के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नागरिकों ने अपनी समस्या स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के सामने रखी है।
नगरसेवक दिलीप जाग्याशी की लिखित शिकायत के बाद भी कार्रवाई क्यों नहीं?
इस मामले को लेकर स्थानीय शिवसेना नगरसेवक श्री. दिलीप जाग्याशी ने भी महानगरपालिका प्रशासन के समक्ष लिखित शिकायत की है।

जब एक निर्वाचित नगरसेवक द्वारा लिखित शिकायत की जा चुकी है, महानगरपालिका की ओर से नोटिस भी जारी की जा चुकी है और स्थानीय नागरिक लगातार अपनी समस्या प्रशासन के सामने रख रहे हैं, तो फिर कार्रवाई में इतना विलंब क्यों किया जा रहा है?

यही सवाल अब नागरिकों के साथ-साथ शिवसेना पदाधिकारियों की ओर से भी उठाया जा रहा है।

विक्की भुल्लर ने नागरिकों की आवाज प्रशासन तक पहुंचाई युवासेना लोकसभा सचिव श्री. हरजिंदरसिंह (विक्की) भुल्लर ने राहुल नगर के स्थानीय नागरिकों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए यह मुद्दा प्रशासन के सामने रखा है।

विक्की भुल्लर ने प्रशासन से मांग की है कि यदि संबंधित निर्माण नियमों के विरुद्ध पाया जाता है, तो बिना किसी दबाव या विलंब के नियमानुसार तत्काल कार्रवाई की जाए।

उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि नागरिकों की शिकायतों को केवल कागजों तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए। नोटिस के बाद अगली कानूनी प्रक्रिया क्या है और कार्रवाई कब होगी, इसकी स्पष्टता प्रशासन की ओर से नागरिकों को मिलनी चाहिए।

अब सवाल सीधे महानगरपालिका प्रशासन से…

❓ नगरसेवक दिलीप जाग्याशी की लिखित शिकायत के बाद भी कार्रवाई क्यों नहीं?

❓ महानगरपालिका की नोटिस जारी होने के बावजूद अगला कदम कब उठाया जाएगा?

❓ स्थानीय नागरिकों की शिकायतों पर प्रशासन कब गंभीरता से कार्रवाई करेगा?

❓ यदि निर्माण नियमों के अनुसार है तो प्रशासन स्थिति स्पष्ट क्यों नहीं करता?

❓ और यदि निर्माण अनधिकृत पाया जाता है, तो नियमानुसार तत्काल कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है?

नागरिकों का कहना है कि प्रशासनाने केवळ नोटिस देकर अपनी जिम्मेदारी पूरी न समझे, बल्कि जांच पूरी कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट करे और नियमों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करे।

“नागरिक परेशान हैं, अब सिर्फ आश्वासन नहीं चाहिए!”विक्की भुल्लर की मांग है कि राहुल नगर के नागरिकों की समस्या को देखते हुए इस मामले को और लंबित न रखा जाए। संबंधित विभाग द्वारा निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए और नागरिकों को भी कार्रवाई की जानकारी दी जाए।

प्रशासन की ओर से जल्द कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिए जाने की बात सामने आई है। अब नागरिकों की नजर इस बात पर है कि यह आश्वासन कब वास्तविक कार्रवाई में बदलता है।

🚩 नागरिकों की मांग स्पष्ट है—
अब सिर्फ नोटिस नहीं… कार्रवाई चाहिए!
अब सिर्फ आश्वासन नहीं… परिणाम चाहिए!
नागरिकों की समस्या को नजरअंदाज नहीं, उसका समाधान चाहिए!

🚩 शिवसेना की भूमिका स्पष्ट है—

नागरिकों के साथ,अन्याय के खिलाफ,
और नियमों के अनुसार कार्रवाई के लिए हमेशा आवाज उठाती रहेगी!

Post a Comment

0 Comments