Hamara Mahanagar News

“जिनके पास शराब की बोतलें दिख रही हैं, उन्हीं के हाथों हमारे बप्पा का विसर्जन?” — विक्की भुल्लर का सवाल“आमदार साहब, आप हिंदू हैं ना..?” — विसर्जन घाट की तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल; घाट को लेकर जल्द बड़ा खुलासा करने का दावा


उल्हासनगर : गणेशोत्सव के दौरान उल्हासनगर के विसर्जन घाट की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। तस्वीर में कुछ लोग घाट परिसर में बैठे दिखाई दे रहे हैं और उनके पास शराब की बोतलें दिखाई देने का दावा किया गया है। इसी मुद्दे को लेकर कल्याण युवासेना लोकसभा सचिव हरजिंदरसिंह (विक्की) भुल्लर ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से सवाल उठाए हैं।

विक्की भुल्लर ने अपनी पोस्ट में सवाल करते हुए कहा है—
“जिस टी-शर्टधारी व्यक्ति के पास शराब की बोतलें दिखाई दे रही हैं, उन्हीं के हाथों हमारे बप्पा का विसर्जन करवाते हैं? आमदार साहब, आप हिंदू हैं ना..?”

“बप्पा के विसर्जन के पवित्र स्थल पर ऐसा माहौल उचित है क्या?”

भुल्लर ने कहा कि नागरिक अपने घरों में भगवान गणेश की श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना करते हैं और फिर पूरी आस्था के साथ बप्पा को विसर्जन के लिए घाट पर लेकर आते हैं। ऐसे पवित्र अवसर पर घाट परिसर में शराब सेवन जैसे कथित प्रकार दिखाई देना गंभीर सवाल खड़े करता है।

उन्होंने प्रशासन और संबंधित जनप्रतिनिधियों से सवाल किया कि क्या भगवान गणेश के विसर्जन स्थल पर ऐसा माहौल उचित है?

पर्यटन स्थल बनाने के दावे पर भी सवाल

उल्हासनगर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की बातों का संदर्भ देते हुए भुल्लर ने आमदार कुमार आयलानी की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं।

उनका कहना है कि केवल घाट पर जाकर सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट करने के बजाय घाट की स्वच्छता, व्यवस्था, सुरक्षा और धार्मिक वातावरण बनाए रखने पर ध्यान देना जरूरी है।

🔴 “घाट को लेकर जल्द करेंगे बड़ा खुलासा”

विक्की भुल्लर ने अपनी पोस्ट में यह भी दावा किया है कि विसर्जन घाट से जुड़े मुद्दे को लेकर जल्द ही और महत्वपूर्ण जानकारी जनता के सामने रखी जाएगी।

उन्होंने कहा—

“घाट के संदर्भ में हमारे पास और भी महत्वपूर्ण जानकारी है। उचित समय पर पूरी बात जनता के सामने रखेंगे। आमदार साहब द्वारा किए जा रहे विकास के दावों का भी खुलासा जनता के सामने करेंगे और सच्चाई जरूर सामने लाएंगे।”

इस पोस्ट के बाद विसर्जन घाट की व्यवस्था, स्वच्छता और कथित शराब सेवन को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई है।

हालांकि, सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीर चिंताजनक दिखाई दे रही है लोगों द्वारा वास्तव में शराब का सेवन किया जा रहा था या उनका किसी राजनीतिक व्यक्ति से सीधा संबंध है, इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

🔥 “घाट का विषय यहीं खत्म नहीं होगा… बड़ा खुलासा जल्द!”

Post a Comment

0 Comments