Hamara Mahanagar News

शिवसेना शहरप्रमुख राजेंद्रसिह भुल्लर (महाराज) के 5 वर्षों से जारी सामाजिक उपक्रम का हर्षोल्लास से शुभारंभ, विक्की भुल्लर की अपील—तीजड़ी के दो दिवसीय निःशुल्क मेहंदी कार्यक्रम का उठाएं लाभ

उल्हासनगर : तीजड़ी पर्व के पावन अवसर पर महिला बहनों के लिए आयोजित दो दिवसीय निःशुल्क मेहंदी कार्यक्रम का उद्घाटन समारोह आज बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
यह विशेष सामाजिक उपक्रम शिवसेना शहरप्रमुख एवं ज्येष्ठ नगरसेवक श्री. राजेंद्रसिंह भुल्लर (महाराज) द्वारा पिछले 5 वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है। सिंधी समाज के इस पवित्र एवं पारंपरिक तीजड़ी पर्व के अवसर पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का हर वर्ष लगभग 4 से 5 हजार महिला बहनें लाभ उठाती हैं।
खासदार डॉ. श्रीकांत एकनाथ शिंदे साहेब के गोलमैदान स्थित कार्यालय में, शिवसेना महानगरप्रमुख/नगरसेवक श्री. राजेंद्र चौधरी तथा शिवसेना शहरप्रमुख/ज्येष्ठ नगरसेवक श्री. राजेंद्रसिंह भुल्लर (महाराज) के मार्गदर्शन में इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
कार्यक्रम का उद्घाटन उल्हासनगर की महापौर मा. सौ. अश्विनी ताई निकम के शुभहस्ते किया गया। 🙏
इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री. पप्पू कालानी, महानगरप्रमुख श्री. राजेंद्र चौधरी, शहरप्रमुख श्री. राजेंद्रसिंह भुल्लर (महाराज), युवासेना कल्याण लोकसभा सचिव श्री. हरजिंदर सिंह (विक्की) भुल्लर, नगरसेवक श्री. महेश सुखरमानी, श्री. दिलीप जाग्याशी, नगरसेविका सौ. सीमा कालानी, सौ. काजल जाग्याशी, पूर्व शहरप्रमुख श्री. रमेश चव्हाण, सिंधी सेल अध्यक्ष श्री. महेंद्र मूलचंदानी, उत्तर भारतीय शहर संगठक श्री. के.डी. तिवारी, श्री. कैलास तेजी, श्री. अजित मखिजानी, समाजसेविका सौ. जया तेजी सहित शिवसेना के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में महिला बहनें उपस्थित थीं।
तीजड़ी सिंधी समाज का श्रद्धा, परंपरा और खुशियों का एक पवित्र पर्व है। इस पर्व के अवसर पर महिला बहनों को एक साथ आकर उत्सव मनाने का अवसर मिले और उनके आनंद में सहभागी हुआ जा सके, इसी उद्देश्य से भुल्लर महाराज द्वारा यह निःशुल्क मेहंदी उपक्रम पिछले 5 वर्षों से लगातार चलाया जा रहा है।
हर वर्ष 4 से 5 हजार महिला बहनें इस कार्यक्रम का लाभ उठाती हैं। इस वर्ष भी आयोजित दो दिवसीय मेहंदी कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं के शामिल होने की उम्मीद है।
इस अवसर पर युवासेना कल्याण लोकसभा सचिव श्री. हरजिंदर सिंह (विक्की) भुल्लर ने सिंधी समाज सहित सभी महिला बहनों से विशेष अपील करते हुए कहा कि—
“अधिक से अधिक संख्या में इस कार्यक्रम में सहभागी हों और तीजड़ी पर्व के अवसर पर आयोजित इस निःशुल्क मेहंदी उपक्रम का लाभ उठाएं।”

विक्की भुल्लर ने काहा मेहंदी लगवाने के लिए कूपन आवश्यक है। कूपन प्राप्त करने के लिए गोलमैदान स्थित कार्यालय से संपर्क करे..।

सभी महिला बहनों से अपील की गई है कि वे इस सुंदर, पारंपरिक और सामाजिक उपक्रम में अधिक से अधिक संख्या में सहभागी होकर इसका लाभ उठाएं।

विक्की भुल्लर इंहोने सभी को तीजड़ी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं! 

Post a Comment

0 Comments