उल्हासनगर : “जय श्रीराम… जय माता दी… हर हर महादेव…” के जयघोष से उल्हासनगर–1 स्थित माता मंदिर परिसर गूंज उठा। हिंदू समाज की आरती, पूजा-पाठ और धार्मिक आस्था के मुद्दे पर सैकड़ों हिंदू नागरिक मैदान में उतरे। इस दौरान शिवसेना के हरजिंदर सिंह (विक्की) भुल्लर ने आक्रामक हिंदुत्ववादी रुख अपनाते हुए अपनी भूमिका स्पष्ट की।
खासदार डॉ. श्रीकांत एकनाथ शिंदे के आदेश के बाद, शिवसेना महानगरप्रमुख तथा नगरसेवक राजेंद्र चौधरी और शिवसेना शहरप्रमुख तथा ज्येष्ठ नगरसेवक राजेंद्रसिंह भुल्लर (महाराज) के मार्गदर्शन में विक्की भुल्लर माता मंदिर पहुंचे और आरती में शामिल हुए। इस दौरान मंदिर में घंटानाद किया गया तथा सुंदरकांड पाठ और माता रानी की आरती संपन्न हुई।
🚩 “हिंदू आस्था के साथ समझौता नहीं!”
इस दौरान विक्की भुल्लर ने कड़े शब्दों में कहा, “उल्हासनगर शहर में हिंदू मंदिर हमारे श्रद्धास्थल हैं। हिंदू मंदिर में आरती और पूजा-पाठ से जिन लोगों को परेशानी है, वे पाकिस्तान जाकर रहें।” उनका यह बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
भुल्लर ने आगे कहा, “हिंदू समाज शांत है, कमजोर नहीं। हमारे मंदिरों की घंटी, आरती और पूजा-पाठ हमारी आस्था का अभिन्न हिस्सा हैं। हिंदू मंदिरों और हमारी धार्मिक आस्था को टार्गेट करने का प्रयास हुआ, तो मैं और मेरी हिंदुत्ववादी शिवसेना सबसे पहले मैदान में खड़ी दिखाई देगी।”
उन्होंने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि उल्हासनगर में किसी भी हिंदू मंदिर को टार्गेट करने का प्रयास हुआ तो उसका लोकतांत्रिक और कानूनी तरीके से मजबूती से विरोध किया जाएगा।
इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं ने “जय श्रीराम”, “जय माता दी” और “हर हर महादेव” के जयघोष से पूरा परिसर गुंजायमान कर दिया।
मंदिर हमारी आस्था का केंद्र है!
आरती हमारी भक्ति की आवाज है!
हिंदू आस्था के सम्मान के लिए आवाज बुलंद होती रहेगी!
0 Comments