Hamara Mahanagar News

शिवसेना के ज्येष्ठ नगरसेवक व शिवसेना शहरप्रमुख राजेंद्रसिंह भुल्लर (महाराज) ने सामान्य सभा में उठाया रीजेंसी प्लाज़ा के कथित 30 हजार वर्गफुट अवैध निर्माण का मुद्दा...?


उल्हासनगर | प्रतिनिधि
उल्हासनगर महानगरपालिका की सोमवार को आयोजित सामान्य सभा में शिवसेना के ज्येष्ठ नगरसेवक व शिवसेना शहरप्रमुख राजेंद्रसिंह भुल्लर (महाराज) ने शांतिनगर, कैंप क्रमांक-3 स्थित रीजेंसी प्लाज़ा के कथित 30 हजार वर्गफुट अवैध निर्माण का मुद्दा प्रमुखता से उठाते हुए प्रशासन को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने सवाल किया कि आयुक्त के निर्देशों और बार-बार जारी नोटिसों के बावजूद अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई क्यों नहीं की गई।
प्रश्नकाल के दौरान राजेंद्रसिंह भुल्लर (महाराज) ने नगरसेवक राजेंद्र चौधरी और नाना बागुल के साथ मिलकर इस मामले को सदन में उठाया। उन्होंने कहा कि महानगरपालिका के रिकॉर्ड के अनुसार लगभग 2,943.70 वर्गमीटर (करीब 31 हजार वर्गफुट) कथित अनधिकृत निर्माण दर्ज है, फिर भी विवादित व्यावसायिक हिस्से आज भी संचालित हो रहे हैं।
भुल्लर (महाराज) ने प्रशासन से पूछा कि जब टाउन प्लानिंग विभाग द्वारा विवादित हिस्सों को सील करने और कार्रवाई करने के निर्देश दिए जा चुके हैं, तो अब तक न तो सीलिंग हुई और न ही किसी प्रकार की ध्वस्तीकरण कार्रवाई की गई। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि क्या कुछ अधिकारी इस परियोजना को संरक्षण दे रहे हैं?

इस पर महानगरपालिका प्रशासन ने जवाब दिया कि रीजेंसी प्लाज़ा मामले की विस्तृत रिपोर्ट जल्द ही सामान्य सभा के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी।
सामान्य सभा में शिवसेना के ज्येष्ठ नगरसेवक व शिवसेना शहरप्रमुख राजेंद्रसिंह भुल्लर (महाराज) द्वारा यह मुद्दा मजबूती से उठाए जाने के बाद रीजेंसी प्लाज़ा का मामला एक बार फिर चर्चा के केंद्र में आ गया। सदन में इस कथित अनधिकृत निर्माण पर शीघ्र, निष्पक्ष और कानून के अनुसार कार्रवाई की मांग की गई।

Post a Comment

0 Comments