शिवसेना शहर प्रमुख व जेष्ठ नगरसेवक राजेंद्रसिंह भुल्लर महाराज ने सी ब्लॉक परिसर में जर्जर शिव मंदिर का भव्य पुनर्निर्माण,कर “श्री मनकामेश्वर महादेव मंदिर” के रूप में किया नामकरण
उल्हासनगर |
सी ब्लॉक परिसर में स्थित वर्षों पुराना शिव मंदिर, जिसकी अवस्था काफी दयनीय हो चुकी थी, अब नए और भव्य स्वरूप में तैयार हो गया है। शिवसेना शहरप्रमुख श्री. राजेंद्रसिंह भुल्लर (महाराज) ने इस मंदिर का संपूर्ण पुनर्निर्माण कराकर क्षेत्रवासियों की आस्था को नया आधार दिया है।
स्थानीय महिलाओं और नागरिकों द्वारा लंबे समय से इस जर्जर मंदिर के पुनर्निर्माण की मांग की जा रही थी। मंदिर की खराब स्थिति के कारण श्रद्धालुओं को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। इस विषय को गंभीरता से लेते हुए भुल्लर महाराज ने मंदिर को पूरी तरह नए रूप में बनाने का संकल्प लिया और उसे साकार किया।
नवनिर्मित मंदिर का उद्घाटन स्थानिक नगरसेवक राजेंद्रसिंह भुल्लर (महाराज) एवं उनकी धर्मपत्नी नगरसेविका सौ. चरणजीत कौर भुल्लर के शुभ हस्तों से संपन्न हुआ। साथ ही, मंदिर का नामकरण “श्री मनकामेश्वर महादेव मंदिर” के रूप में किया गया।
भुल्लर महाराज के आदेश पर उनके चिरंजीव विक्की भुल्लर ने मंदिर निर्माण कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके इस योगदान को स्थानीय वरिष्ठ नागरिकों ने सराहा और क्षेत्र के बुजुर्गों ने उन्हें भरपूर आशीर्वाद दिया।
इस पावन अवसर पर रामायण पाठ, भजन-कीर्तन और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय माहौल में डूब गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे और भुल्लर महाराज का आभार व्यक्त किया। भुल्लर परिवार की ओर से आयोजित महाप्रसाद का भी सभी ने लाभ उठाया।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि मंदिर के इस पुनर्निर्माण और नामकरण से न केवल उनकी आस्था को एक सशक्त केंद्र मिला है, बल्कि पूरे क्षेत्र में धार्मिक और सामाजिक एकता को भी मजबूती मिली है।
0 Comments