Hamara Mahanagar News

छबिलेपुर बाजार में कथित अवैध पेड़ कटाई का मामला, शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने का आरोपवीडियो साक्ष्य के साथ वन विभाग को दी शिकायत, जांच और सख्त कार्रवाई की मांग

जौनपुर। सराय ख्वाजा क्षेत्र के ग्राम छबिलेपुर (बाजार) में कथित रूप से लगातार पेड़ काटे जाने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता के अनुसार, कुमार यादव द्वारा पेड़ों की कटाई किए जाने का आरोप है।


इस संबंध में स्थानीय वन विभाग की अधिकारी शालिनी जी को वीडियो साक्ष्य सहित शिकायत देने का दावा किया गया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि शिकायत के बावजूद मामले में अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई और केवल टालमटोल की जाती रही।

शिकायतकर्ता के मुताबिक, बाद में संबंधित अधिकारी से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन फोन नहीं उठाया गया। इससे मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर सवाल उठ रहे हैं।

तत्काल जांच की मांग

मामले में संबंधित अधिकारियों से मांग की गई है कि छबिलेपुर बाजार में पेड़ काटने के मामले की तत्काल मौके पर जांच की जाए, वीडियो साक्ष्यों की जांच की जाए और यदि कटाई अवैध पाई जाती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पेड़ों की अवैध कटाई पर समय रहते रोक लगाना जरूरी है, ताकि पर्यावरण को होने वाले नुकसान को रोका जा सके।

Post a Comment

0 Comments