Hamara Mahanagar News

"उल्हासनगर महानगरपालिका की कर विभाग द्वारा आयोजित लोक अदालत में आर्थिक राहत की दिशा में बड़ा कदम। शिवसेना शहरप्रमुख राजेंद्रसिंह भुल्लर (महाराज) ने नागरिकों से अपील की — इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं।"

"उल्हासनगर महानगर पालिका की कर विभाग द्वारा आयोजित लोक अदालत में आर्थिक राहत की दिशा में बड़ा कदम। शिवसेना शहरप्रमुख राजेंद्रसिंह भुल्लर (महाराज) ने नागरिकों से अपील की — इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं।"

📰 उल्हासनगर में घरपट्टी पर विलंब शास्ती 100% माफ — 13 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत में सुनवाई

उल्हासनगर, 11 सितंबर 2025 — उल्हासनगर शहरवासियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। उल्हासनगर महानगर पालिका के कर विभाग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में, घरपट्टी पर लगाई गई विलंब शास्ती को 100% माफ किया जा रहा है।

यह लोक अदालत 13 सितंबर 2025 को सुबह 11:00 बजे, उल्हासनगर महानगरपालिका, उल्हासनगर में आयोजित की जाएगी। शहर के सभी मालमत्ता धारकों से अपील की गई है कि वे कर विभाग से संपर्क कर लोक अदालत की नोटीस प्राप्त करें, और निर्धारित दिनांक को उपस्थित होकर विलंब शास्ती का कर भरें।

इस पहल का उद्देश्य नागरिकों को आर्थिक राहत देना और कर वसूली प्रक्रिया को सरल बनाना है।

राजेंद्रसिंह भुल्लर (महाराज), शिवसेना शहरप्रमुख उल्हासनगर व मा. नगरसेवक, उमपा ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं और महापालिके को सहकार्य करें।

Post a Comment

0 Comments