मुंबई:हाल ही में सिंधुदुर्ग जिले में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के गिरने की घटना के विरोध में 'जूता मारो आंदोलन' आयोजित किया गया। इस आंदोलन में शिवसेना (उद्धव गुट) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने स्वयं हिस्सा लिया और आंदोलन के दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री आदरणीय एकनाथ शिंदे साहब के फोटो पर जूते मारते हुए देखे गए।
इस घटना पर शिवसेना शिंदे गुट के राष्ट्रीय प्रवक्ता आदरणीय गुलाब दुबे ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। बालासाहेब भवन, मुंबई में आयोजित एक प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा, "उद्धव ठाकरे जैसे वरिष्ठ नेता का इस प्रकार के आंदोलन में हिस्सा लेकर और एकनाथ शिंदे साहब के फोटो पर जूता मारना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। यह न केवल उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुँचाता है बल्कि यह उनके राजनीतिक संस्कारों पर भी सवाल खड़े करता है।"
गुलाब दुबे ने आगे कहा, "यह कदम मर्यादाओं का उल्लंघन है, और इससे महाराष्ट्र की राजनीति में अनावश्यक रूप से तनाव बढ़ सकता है। शिवसेना (शिंदे गुट) इस घटना की कड़ी निंदा करता है और इस प्रकार की ओछी राजनीति से बचने की अपील करता है।"
इस घटनाक्रम के बाद मुंबई की राजनीति में हलचल मच गई है, और यह मुद्दा दोनों गुटों के बीच टकराव को और बढ़ा सकता है।
0 Comments