पोस्ट ऑफिस परिसर बैरक नंबर 408 व राजीव गांधी नगर में टीजी का जोरदार काम जारी, शिकायतों के बावजूद उस्मान खान ठेकेदार पर कार्रवाई शून्य – आयुक्त मनीषा आवळे ने कहा, “जल्द होगी कार्रवाई”
उल्हासनगर | प्रतिनिधि
पोस्ट ऑफिस के सामने वाले रोड, बैरक नंबर 408 के पास राजीव गांधी नगर क्षेत्र में कथित रूप से टीजी (अतिक्रमण/निर्माण) का काम जोरदार तरीके से जारी होने का मामला सामने आया है। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि इस संबंध में प्रभाग अधिकारी अजय साबले के पास कई बार शिकायतें की गईं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
नागरिकों का कहना है कि गणेश सिंपी के नाम की चर्चा क्षेत्र में हो रही है और यह भी आरोप लगाए जा रहे हैं कि संबंधित अतिक्रमण को कथित तौर पर प्रशासनिक संरक्षण प्राप्त है। क्षेत्रवासियों ने सवाल उठाया है कि आखिर उस्मान खान द्वारा किए जा रहे बताए जा रहे अतिक्रमण पर रोक क्यों नहीं लगाई जा रही? एमआरटीपी (MRTP) के तहत कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही?
इस पूरे मामले में प्रशासन की चुप्पी पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि जब इस विषय में आयुक्त मनीषा आवळे से संपर्क किया गया, तो उन्होंने स्पष्ट किया कि मामले की जानकारी ली जा रही है और “जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी।”
अब देखना यह होगा कि प्रशासन वास्तव में कितनी जल्दी कदम उठाता है और क्या संबंधित अतिक्रमण पर कानूनी कार्रवाई होती है या नहीं। स्थानीय नागरिकों की निगाहें फिलहाल मनपा प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर टिकी हैं।
0 Comments